बोकारो, मार्च 30 -- बेरमो। एटक के वरीय नेता लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड (श्रमिक कानूनों) को जिस दिन लागू किया जायेगा, यानी 1 अप्रैल को पूरे देश में काला दिवस मनाया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के पीछे भी पड़ गई है। लड़ाई लड़कर लिए गए मजदूरों के हक-अधिकार को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। एक प्रकार से कहा जाय कि मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। परंतु यूनियनों के रहते ऐसा कदापि नहीं होने दिया जायेगा। फिर जरूरत पड़ेगी तो वृहत आंदोलन किया जायेगा। केंद्र सरकार की इन नीतियों का विरोध जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.