बरेली, जनवरी 17 -- चार लेबर कोड्स के खिलाफ ट्रेड यूनियंस लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को कई विभागों में पर्चे बांटने और मीटिंग के बाद पदाधिकारियों ने बैठक कर श्रमिकों और कर्मचारियों पर इन संहिताओं की जानकारी दी। साथ ही 18 जनवरी को होने वाली गोष्ठी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। चन्द्र मौर्य ने कर्मचारियों को श्रम कानूनों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश सक्सेना और संचालन महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान डॉ अंचल अहेरी, ललित चौधरी, जितेंद्र मिश्रा, सलीम अहमद, राजेंद्र सिंह, आमिर खान, हरि शंकर, कैलाश, केपी सिंह, राम नरेश पटेल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.