हरिद्वार, मार्च 16 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की बीएचईएल लेबर कॉलोनी में दो जगह मारपीट हो गई। पहले मामले में पड़ोसियों पर घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का आरोप लगा है। दूसरे मामले में बच्चे को स्कूटर से टक्कर लगने के बाद दंपति और बेटी से मारपीट की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहली घटना सेक्टर-2 स्थित लेबर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले रामधन ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की शाम करीब चार बजे वह घर पर नहीं थे। तभी उनके पड़ोसी रवि, सुंदर, मुकेश, प्रिंस, मनीष, ऋतिक और आर्यन मौके पर पहुंचे और उनकी पत्नी-बेटे से झगड़ने लगे। आरोपियों ने दोनों से मारपीट की। बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि पत्नी के हाथ पर किसी धारदार वस्तु से वार किया गया। दूसरी घटना सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास हुई। सेक्टर-5 बी निवासी ओमपाल ने...