हरिद्वार, मई 2 -- भारतीय जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम पीआर चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसमें सिडकुल चौक पर लेबर के लिए शेड और पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई। साथ ही उस स्थान पर शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा। ज्ञापन देने वालों में भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव प्रवीण, जिलाध्यक्ष पोपीन कुमार मौर्य, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, जिला महासचिव जानवी, जिला उपाध्यक्ष नीलम देवी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...