लेबर अड्डों पर तत्काल उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधाएं: डीएम
अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला श्रम बंधु समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने चिन्हित तीन लेबर अड्डों पर श्रमिकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने हेतु सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त एवं अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, जिससे श्रमिकों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- मनरेगा में सुस्ती बरतने पर मनरेगा पीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.