मैनपुरी, फरवरी 11 -- ग्रामीणों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास का तोहफा देने वाली सरकार ने बजट में श्रमिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। हालांकि मजदूरों को नियमित काम के दृष्टिगत इस घोषणा का अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन शहर में उनके लिए लेबर अड्डे विकसित किए जाएंगे। जहां वह पहुंचेंगे तो मजदूरी के अवसर वहीं मिलने में आसानी होगी। मैनपुरी में भी लेबर अड्डे का निर्माण होगा। सरकार मजदूर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन पहले से ही कर रही है। मनरेगा के जरिए मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार देने का प्रावधान पहले ही कर दिया गया है। मजदूरों को अपनी छत मिले इसके लिए आवास दिए जा रहे हैं। इसके अलावा राशन वितरण की व्यवस्था भी बेहतर करने की पूरी कोशिश हो रही है। लेकिन मजदूरों के हाथों में नियमित काम नहीं रहता। यह समस्या सरकार ने समझी है। एक ही ...