लेबनान, अप्रैल 12 -- इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान पर अपने हमले के तहत पूरे के पूरे गांव तबाह कर दिए हैं। उन्होंने घरों में विस्फोटक लगाकर उन्हें मिट्टी में मिला दिया और दूर से ही बड़े धमाके करके उन्हें ध्वस्त कर दिया। 'द गार्डियन' के अनुसार, सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए, जिनमें इजरायल को इजरायल-लेबनान सीमा पर स्थित तैबेह, नकौरा और देर सेरियन गांवों में बड़े पैमाने पर धमाके करते हुए दिखाया गया है। लेबनानी मीडिया ने सीमावर्ती अन्य गांवों में भी ऐसे ही बड़े धमाकों की खबरें दी हैं, लेकिन इन दावों की पुष्टि के लिए सैटेलाइट तस्वीरें आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। ये धमाके तब किए गए, जब इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने उत्तरी इजरायल में रहने वाले समुदायों पर मंडरा रहे खतरों को रोकने के लिए सीमावर्ती गांवों के सभी घरों को गाजा के रफाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.