नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अमेरिका और ईरान के संघर्ष विराम के बीच लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर भारत ने गहरी चिंता जताई है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के पालन तथा देशों की संप्रभुता के सम्मान पर जोर दिया है। भारत ने शुक्रवार को लेबनान के हालात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों के बड़ी संख्या में मारे जाने की घटना "बहुत परेशान करने वाली" है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में कहा, "हम लेबनान में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने वाली खबरों से बहुत चिंतित हैं।" लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में सैनिक भेजने वाले देश के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर देते हुए, प्रवक्ता ने आगे कहा, "UNIFIL...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.