नई दिल्ली, जून 2 -- कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि लेबनान में इजरायली हमले की चौतरफा निंदा हो रही है, लेकिन भारत सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कथित तौर पर फटकार लगाए जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कुछ महीने पहले दिए एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि क्या पितृभूमि, मातृभूमि से ज्यादा मायने रखती है? रमेश ने पोस्ट किया कि पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। यह भी पढ़ें- तुम पूरे पागल हो चुके हो, नेतन्याहू की हरकतों पर बुरी तरह भड़के ट्रंप, फोन कॉल पर दी गंदी गालियांja इस तरह के समझौते से भारत का बड़ा हित शामिल है। बातचीत अंज...