तेल अवीव, अप्रैल 1 -- इजरायल ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग के बीच अपने पड़ोस में ही एक और खतरनाक प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इजरायल का कहना है कि वह दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्से प कब्जा करेगा और यहां से भागे 6 लाख लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ पहले ही इजरायल ऐक्टिव है और साउथ लेबनान पर हमले कर रहा है। इससे बचने के लिए ही ये लोग भागे हैं, लेकिन अब इजरायल इनकी वापसी नहीं चाहता। इजरायल क डिफेंस मिनिस्टर इजरायल काट्ज का कहना है कि उनकी सेना इस इलाके में एक सिक्योरिटी जोन तैयार करेगी। इसके माध्यम से वह हिजबुल्लाह पर पकड़ रखेगी और पूरा लेबनान निगरानी में रहेगा। इजरायल का कहना है कि उसकी सीमा से लेकर लितानी नदी तक के इलाके को वह कब्जा करेगा। इससे उसकी मंशा समझ में आती है क्योंकि उसकी सीमा से नदी की दूरी 3...