चंदौली, दिसम्बर 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के वार्ड नंबर 9 विभूति नगर के सामने स्थित लेफ्ट कर्मनाशा नहर से रविवार की शाम सड़ा गला अज्ञात शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार शव पुरुष का प्रतीत हो रहा है, मृतक के शरीर पर जींस पैंट है। शव काफी पुरानी है, जिसे पहचान करने में कठिनाई आ रही है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को सुरक्षित तरीके से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है तथा गुमशुदगी से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.