दुमका, जून 22 -- हॉकी झारखंड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं संयुक्त सचिव सुरजीत झा की देखरेख में दुमका परिसदन में हॉकी दुमका की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार घोष ने की। खेल नीति के प्रावधानों के अनुरूप पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह को अध्यक्ष, शंभू कुमार रजक को महासचिव, अमित कुमार राउत को कोषाध्यक्ष, रिशु आनंद एवं कुमार आर्यन को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नीतू झा, डॉ. सत्यम कुमार एवं मनीषा राज वर्मा का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में ज्योतिष नेल्सन मुर्मू, पिंकी कुमारी उर्फ मामुनी तथा कुणाल उपाध्याय को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- हॉकी दुमका का हुआ सर्वसम्मति से पुनर्गठन हॉकी दुमका...