एटा, मार्च 15 -- मरथरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगला जगरूप में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में लेफ्टिनेंट बनने वाली मानसी और प्रयांशु दीक्षित का स्वागत किया गया। भाई-बहन को लेफ्टिनेंट बनने पर मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया है। विधायक ने कहा कि दोनों युवाओं ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव ही नहीं जनपद और समाज को गौरवान्वित किया है। इनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी इनके बताये मार्ग पर चलकर अपने सुनहरे जीवन की राह पकड़ सकेंगे। नगला जगरूप में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट बने मानसी-प्रयाशुं दीक्षित की उपलब्धि पर उनके पिता धर्मेन्द्र बहादुर दीक्षित एवं परिजनों की खुशियां देखते ही बन रही। समारोह में पहुंचे लोग दोनों भाई-बहन की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दे रहे। उनके प्रयासों के लिए परिवार के सहयोग की भी सराहना कर रहे। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.