लेफ्टिनेंट बने मयंक भंडारी का गांव में भव्य स्वागत
बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, कांडा। कमस्यार घाटी के भंडारीसेरा गांव निवासी मयंक भंडारी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मयंक भंडारी ने अपने माता-पिता एवं परिवारजनों के साथ कुलदेवता हरूसैम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सेवा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में धार्मिक कथा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मयंक भंडारी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण परिवेश से निकलकर सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.