लेफ्टिनेंट बनकर लौटे चंदन का हुआ स्वागत
बलिया, मार्च 8 -- चितबड़ागांव। इलाके के नसीरपुर कलां निवासी चन्दन सिंह रविवार को लेफ्टिनेंट पद की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। मटिहीं चट्टी पर पिता ब्रजराज सिंह, दादा बेनीमाधव सिंह, ग्राम प्रधान अनिता सिंह ने, पूर्व प्रधान दीपक सिंह तथा परिवार के अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि युवक ने यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हासिल किया है। इस मौके पर जयशंकर सिंह, धीरज सिंह, चंद्रभूषण सिंह, ध्रुव तिवारी, प्रहलाद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.