लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती के बाद अमन का हुआ जोरदार स्वागत
गंगापार, जून 25 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय सेना में एनडीए द्वारा लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले देवनहरी गांव निवासी अमन पाल के घर आगमन पर स्वागत करने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। वह देहरादून में प्रशिक्षण पूरा कर आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद अपने घर आए हुए थे। ढोल-नगाड़ा, डीजे से स्वागत के दौरान भारत माता का जयघोष गूंजता रहा। फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए जुलूस निकाला गया। सहसों गोल चौराहा पर स्वागत के लिए काफी भीड़ जमा थी। वहां से वह अपने गांव पहुंचे।सेमरी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि अमन पाल की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर पहली बार घर लौटे अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.