लेफ्टिनेंट टीकेन्द्र सिंह धामी को किया गया सम्मानित
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- खटीमा। चारूबेटा निवासी लेफ्टिनेंट टीकेन्द्र सिंह धामी का तीन पैरा में चयन होने पर पूर्व सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने सोमवार को सम्मानित किया। तहसील कार्यालय में दर्जाधारी कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने कहा कि लेफ्टिनेंट धामी राष्ट्रसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ निर्वहन करें। उनकी उपलब्धि परिवार, खटीमा क्षेत्र और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर धन सिंह सामंत, भास्कर भट्ट, मथुरा दत्त अवस्थी, टीका राम, जगदीश बोरा, हीरा सिंह रावत, मनमोहन धामी, रमेश चंद्र, वासुदेव जोशी, त्रिलोक परिहार, कैलाश जोशी, चंदन सिंह खोलिया, भूपाल सिंह, मनोहर ज्याला, भूपेंद्र खोलिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गौरव सेनानी समारोह में खटीमा के पूर्व सैनिक होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.