लेफ्टिनेंट जनरल ने 'राइजिंग स्टार कोर' का दौरा किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को 'राइजिंग स्टार कोर' के कमांडरों के साथ भविष्य की संभावित स्थितियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की। रक्षा विभाग के पीआरओ ने बताया कि कमांडर ने योल में 'राइजिंग स्टार कोर' का दौरा किया। विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र भविष्य के लिए तैयार रहने की क्षमताओं को बढ़ाने और एकीकृत युद्ध शक्ति को मजबूत करना था। उन्होंने चुनौतियों का पहले से अंदाजा लगाने और सुरक्षा के बदलते माहौल में निर्णायक नतीजे देने की क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया गया।इस दौरे ने सुरक्षा की नई चुनौतियों से निपटने और मिशन के लिए पूरी तरह तैयार रहने के मामले में ऑपरेशनल तैयारियों, तकनीकी प्रगति और एकीकृत युद्ध क्षमताओं के महत्व को रेखांकित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.