लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने एएमसी कमांडेंट का पदभार संभाला
लखनऊ, अगस्त 1 -- लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने शनिवार को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के ऑफिसर-इन-चार्ज का पदभार संभाला है। इस नियुक्ति से पहले वह हेडक्वार्टर पूर्वी कमान में मेजर जनरल मेडिकल के पद पर तैनात थे। असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ एक प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट हैं और उन्होंने सीटी व एमआरआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 36 वर्षों के अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज में क्लिनिकल, एकेडमिक, ऑपरेशनल, रिसर्च और प्रशासनिक भूमिकाओं में काम किया है। यह भी पढ़ें- एयर मार्शल संदीप थरेजा एएफएमएस के महानिदेशक बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.