मथुरा, मार्च 26 -- ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति ने लेफ्टिनेंट कर्नल बने देवेंद्र शर्मा के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला। रोड शो बीएसए पुलिया से शुरु होकर भावना लाइब्रेरी पहुंचा। यहां उनका फूल-माला, दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर भव्य सम्मान किया। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र शर्मा ने कहा कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य तय करें एवं अनुशासन व कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें। परिश्रम से सफलता निश्चित है। लाइब्रेरी निदेशक गगन अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था से कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर देश सेवा कर रहे हैं। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि संस्था समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करती है। रोड शो का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है। महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष पुलका रावत ने युवाओं से शिक्षक...