हापुड़, अगस्त 9 -- भारतीय सेना की 3 सिग्नल कोर में सेवारत और पूर्वोत्तर राज्य नागालैड के दीमापुर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल जयंत सिंह बालियान का दो दिन पहले कोलकाता के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। शनिवार को उनका पार्थिव शव यहां उनके पैतक गांव भटैल में पहुंचा। जहां नम आंखों के बीच सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वीर सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल जंयत सिंह का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। नम आंखों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल के 11 वर्षीय पुत्र अरुणबालियान ने अपने को पिता को मुखाग्नि दी। बताया गया कि उनके...