लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से नकद समेत 60 लाख के जेवर चोरी
बगहा, जुलाई 9 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। महोदीपुर पंचायत के वार्ड-15 में चोरों ने बुधवार की देर रात विशाखापटनम में पदस्थापित लेफ्टिनेंट कर्नल पवन कुमार के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहले तल्ले की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर घर में घुसे और 10 लाख नकद व 50 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिये। साथ ही कीमती कपड़े और अन्य सामान भी ले गये। चोरी के समय गृह स्वामी लेफ्टिनेंट कर्नल के पता किसान कृष्ण कुमार व मां आशा सिंह व नाना अमरनाथ सिंह मौजूद थे। सूचना पर गुरुवार सुबह में सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार समेत पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के साथ अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसडीपीओ ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। डॉग स्क्वॉयड की टीम से भी जांच कराई गई है। यह भी पढ़ें- Prayagr...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.