मथुरा, मार्च 6 -- मथुरा। इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चेलैंज कप-2026 में भारतीय सेना ने शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक विजय हासिल की है। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन सिंह कुंतल का नेतृत्व निर्णायक रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने कठिन पर्वतीय भूभाग, प्रतिकूल मौसम एवं बहु अनुशासनिक चुनौतियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान पाया है। इसका आयोजन हाफ आयरनमैन दूरी 113 किमी के प्रारूप पर हुआ। इसमें 21 किमी पहाड़ी दौड़, 59.5 किमी माउंटेन बाइक साइक्लिंग व 32.5 किमी व्हाइट वाटर राफ्टिंग शामिल थी। इसमें ब्राज़ील, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, सऊदी अरब, कजाखस्तान एवं किर्गिज़स्तान आठ देश की 12 सैन्य टीमों ने भाग लिया। भारत की ओर से भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एवं भारतीय तटरक्षक बल ने प्रतिनिधित्व किया। अल्ट्रामैराथन धावक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.