लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ धोखा, किराएदार ने फोटो एडिट कर बनाया अश्लील; करने लगा ब्लैकमेल
मुख्य संवाददाता, जुलाई 12 -- UP News : देहरादून में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ धोखा हो गया। कैफे किराये पर लेने वाले युवक ने उनके फोटो एडिटिंग के जरिये अश्लील बनाकर वायरल कर दिए और उन्हें धमकाने लगा। युवक ने अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगी और रिश्तेदारों को फोन करके धमकाया। इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल ने एसएसपी को शिकायत कर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बरेली के एसएसपी से की गई शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी बरेली में रहती हैं। दो अप्रैल को उन्होंने अपने आवासीय परिसर स्थित कैफे रोहित सक्सेना को संचालन के लिए किराए पर दिया था। उन्होंने रोहित से पुलिस वेरिफिकेशन कराने को कहा तो उसने आवेदन की रसीद तो दिखाई, लेकिन सत्यापन प्रमाणपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.