आगरा, अप्रैल 6 -- शहर के कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। हाथरस की नौवीं बटालियन एनसीसी से लेफ्टिनेंट अभिषेक संबद्ध हैं। उन्होंने ने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंपटी में आयोजित 90 दिवसीय पीआरसीएन सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण में देशभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 520 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स ने प्रतिभाग किया। कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें डायरेक्टर जनरल्स बैटन एवं कमांडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह गोल्ड मेडल ...