गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर(देवकली)। विकास खंड देवकली के सेहमलपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अभिषेक, पूर्व सैनिक रामविलास कुशवाहा के पुत्र हैं। उन्होंने 12 जुलाई वर्ष 2025 को भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश लिया था और 13 जून 2026 को प्रशिक्षण एवं परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर कमीशन प्राप्त किया। रविवार को गांव आगमन पर बैंड-बाजे के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी माता सरिता देवी सहित देवनाथ कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, प्रदीप मौर्य, राजकुमार कुशवाहा, राजपति एडवोकेट, रामकिशुन एडवोकेट, गुलाब, लालजी कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सुनील, रामप्रताप, रमेश, नरेंद्र कुशवाहा और राजेश कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुशवाहा ने क...