लेप्रोसी मिशन अस्पताल में रोगियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति पर्व पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को लेप्रोसी मिशन अस्पताल में 65 कुष्ठ रोगियों को घुघनी, चूड़ा, चाय एवं आम का वितरण किया गया। करूणा देवी बिड़ला के सौजन्य से यह कार्यक्रम संपादित किया गया।श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुनील मुंदड़ा, सचिव किशन डागा, कार्यक्रम संयोजक शिवम चांडक, मनोज डागा, सत्य नारायण चांडक, प्रकाश चांडक, रमेश तोषनीवाल, सुमित, आकाश, प्रशांत, शालिनी, सरिता गट्टानी, संजय सोमानी, शैलेंद्र, अंशुमान बिरला, जयंत डागा, पवन चांडक एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। शुक्रवार को कन्हौली स्थित गोशाला में गायों को कच्ची सब्जी, रोटी, गुड़ चोकर खिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.