लेपो को अपना विद्यालय भवन नही होने से बच्चों की संख्या आधी
बोकारो, अप्रैल 27 -- टरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत के लेपो ऊपर टोला में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन का जमींदोज कराए हुए एक साल से ज्यादा समय गुजर जाने के बावजूद उक्त विद्यालय को आज तक अपना भवन नही बन पाया है, जिसके कारण यह विद्यालय मंझली सिरी में चलाया जा रहा है। मंझली सिरी में विद्यालय संचालित किए जाने के कारण बच्चों की उपस्थिति संख्या में काफी गिरावट आई है। लेपो का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जमींदोज किये जाने के बाद उक्त विद्यालय को लेपो के ही मंझली सिरी के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में विगत 19 अप्रैल 2025 को स्थानांतरित कर दिया गया है और तब से अब तक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लेपो के बच्चे इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति आधा हो गई है। लेपो में जब यह विद्यालय चल रहा था तभी इस विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.