गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एसपीआर रोड पर बुधवार शाम दो कारों में सवार बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय की कार को सरेआम रुकवा कर उसे अगवा कर लिया। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। पूछताछ में लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय अपने साथी पंकज के साथ सामान डिलीवर कर लौट रहा था। शाम करीब सवा पांच बजे वे सुजुकी कंपनी के पास एसपीआर रोड पर पहुंचे, तभी एक स्विफ्ट कार ने उनकी ईको गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। पीछे से एक और कार आई और उसमें से जयबीर, अमन और उनके अन्य साथी उतरे। बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय मंजीत को खींचकर बाहर निकाला। लाठी-डं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.