मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बनारस बैंक चौक के पास मंगलवार रात ई-रिक्शा मालिक और चालक के बीच लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान चालक की गर्दन के पास ब्लेड से हमला कर दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के दो युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। नगर थाने पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्ष नाला रोड के रहने वाले हैं। ई-रिक्शा के किराये के पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इधर, नगर पुलिस का कहना है कि मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.