लेन-देन के विवाद में गोली चली, युवक घायल
गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-10 स्थित एक निजी स्कूल के पास साढ़े 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर बुधवार रात सवा दस बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपी ने फायरिंग करने के साथ-साथ दो गाड़ियों में तोडफोड़ भी की। एक गोली मौके पर मौजूद युवक के पैर में लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-दस थाने में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल क्रिकेट कोच सिकदंर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-दस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आशीष से उसकी दोस्ती है। आशीष का अर्जुन नामक युवक के साथ साढ़े 11 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार की रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.