लेन-देन के विवाद में अधिवक्ता पर हमला, चार नामजद
वाराणसी, मई 24 -- दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र हथियर कला निवासी सपा के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता नीरज यादव से रविवार को लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार नीरज यादव रविवार को घर से निकल रहे थे। तभी गांव निवासी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि दिनेश यादव उर्फ धनंजय, दिनेश यादव, संजय यादव समेत चार लोगों ने असलहा सटा दिया। उसकी मुठिया से चेहरे पर वार के बाद लाठी से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर जान बची। उधर दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि टिसौरा के अजय यादव से छह लाख का लेन-देन का विवाद है। अजय अपने चार पहिया वाहन से गांव में आया तो नीरज यादव ने वाहन छीनने की कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.