पीलीभीत, जून 21 -- तहसील में तैनात एक अधिकारी के वाहन चालक को खनन से जुड़े शख्स से बात करना एवं रुपयों के लेन देन को लेकर लगाए गए आरोप का ऑडियो वायरल होने से खलबली मच गई है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। तहसील कार्यालय में तैनात अधिकारी के आउटसोर्सिंग वाहन चालक ने टिकरी के एक खनन से जुडे शख्स से फोन पर बात की। एक अधिकारी के पास बिलसंडा में खनन के नाम पर हजारों रुपये के लेन देने को लेकर चर्चा की गई है। इसमें कुछ अधिकारियों का नाम लिया। यह भी पढ़ें- वायरल ऑडियो : पिछली बार कम किया, इस बार नुकसान न कराना जिन तक धनारशि न आने की बात का जिक्र किया गया। यह पूरी बातचीत की रिकार्डिंग आडियो एक अधिकारी को भेज दी। जब यह मामला एसडीएम नागेंद्र पांडेय के संज्ञान में ...