फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे (नेशनल हाईवे) पर लेन अनुशासन फेल दिखाई पड़ रहा है। निगरानी न होने का ही परिणाम है कि अक्सर उल्टी लेन में ही ट्रक और डंपर घुस जाते हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में तो और हालत खराब हैं। इसका नतीजा है कि हाईवे पर हादसे दर हादसे हो रहे हैं। आवादी वाले क्षेत्रों में जहां पर डिवाइडर लगे हैं वहां पर सबसे अधिक स्थिति खराब है। जनपद में 55 किलोमीटर में गुजरे नेशनल हाईवे पर ट्रेफिक सिस्टम का भगवान ही मालिक है। सड़क सुरक्षा, यातायात माह जैसे अभियान भी इस सिस्टम में कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया कि डबरी से लेकर खिमसेपुर तक नेशनल हाईवे पर जो ट्रेफिक चल रहा है उसमें लेन अनुशासन टूट रहा है। जहां पर डिवाइडर नहीं हैं वहां पर तो वाहनों की आवाज...