गोरखपुर, मई 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुलिया पोयल गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुलिया पोयल निवासी दिनेश पुत्र स्व. रामहरख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के खुशीहाल, राजू, राज, मंटू, मुकेश, हरिकेश और अभिषेक लाठी-डंडा व लोहे का कड़ा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में दिनेश समेत बीच-बचाव करने पहुंचे रविकांत, पायल कुमारी और प्रिकी घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...