सहारनपुर, मार्च 22 -- बड़गांव। गांव महेशपुर में लेनदेन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता राखी ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर को एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के आदेश पर पुलिस ने अशोक उर्फ श्याम सिंह, बबली, रवि और शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.