शाहजहांपुर, मार्च 1 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम दो पनीर कारोबारियों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और एक युवक ने पनीर काटने वाले चाकू से दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा है। मोहल्ला लोदीपुर निवासी मनोज प्रजापति आर्य महिला कॉलेज के पास पनीर का ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि लाल इमली चौराहा क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य युवक, जो स्वयं भी पनीर बेचने का कार्य करता है, से मनोज का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने ठेले पर रखा पनीर काटने का चाकू उठाकर मनोज पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.