मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी। रुपए के लेनदेन को लेकर गुरुवार को शहर के हवाई अड्‌डा मैदान में एक युवक को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मोहल्ला निवासी गोलू कुमार है। चाकू लगने के बाद उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि आपस में रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक को चाकू मारी गई है। चाकू मारने वाले युवक नीतेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हवाई अड्डा मोहल्ला का निवासी है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। घायल युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच...