नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित बाजार में फल खरीदने गए तीन भाइयों को दुकानदार ने साथियों संग मिलकर पीट दिया। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहलोलपुर गांव निवासी आशीष कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को वह भाई सुजीत और दिलीप तीनों लोग नवरात्र के मौके पर एफएनजी गोल चक्कर पर लगने वाले बाजार से फल लेने के लिए गए थे। वहां ठेली पर एक व्यक्ति पपीता बेच रहा था। पपीता खरीदने के दौरान आरोपी फल विक्रेता ने रुपये के लेनदेन को लेकर बहस शुरू कर दी। आरोपी गली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने कॉल करके अन्य साथियों को बुला लिया। जैसे ही तीनों भाई जाने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.