कानपुर, मई 19 -- चकेरी। जाजमऊ में 12.50 लाख के लेनदेन के विवाद में ज्वैलर्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को मारापीटा और धमकाया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी हरजिंदर नगर निवासी अनिरुद्ध सिंह के अनुसार उनका 12.50 लाख का लेनदेन जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित श्याम ज्वैलर्स के गोकुल वर्मा के साथ चल रहा है। पीड़ित के अनुसार पिछले दो साल से उनका रुपया आरोपित नहीं दे रहा है। जिसका विवाद चला आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि बीती 14 मई की शाम को ज्वैलर्स गोकुल वर्मा ने उन्हें फोन कर बातचीत करने के लिए दुकान बुलाया। अनिरुद्ध ने बताया कि जब वे दुकान पहुंचे तो अनिरुद्ध के अलावा वहां पर कल्लू केले वाला और गोलू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे। जिस पर आरोपितों ने उनसे गाली गलौज कर मारपीट की और उन्...