बदायूं, मई 9 -- गांव बरनी ढकपुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद बड़े भाई और भाभी ने युवक के साथ मारपीट कर दी तथा कार में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बरनी ढकपुरा निवासी रामकिशन पुत्र शेर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती सात मई की शाम करीब सात बजे रुपये के लेनदेन को लेकर उसका अपने बड़े भाई और भाभी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों गालीगलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। यह भी पढ़ें- भूसे का कूप लगाने के दौरान विवाद, युवक समेत माता-पिता से मारपीट जब उसने गाली देने का विरोध किया तो दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी, कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने आरोपियों के खि...