लेनदेन को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, जून 17 -- नगर के मोहल्ला संख्या 5 निवासी सुनील कुमार पुत्र सेवाराम की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में सुनील कुमार ने बताया कि 12 जून की शाम रुपयों के लेनदेन को लेकर मोहल्ले के ही प्रभुदयाल पुत्र चन्द्रपाल तथा संतोष, धर्मेन्द्र और सुरेन्द्र पुत्रगण गजराम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- उधार के रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक को लाठी-डंडों से पीटा सुनील के अनुसार शोर सुनकर उनका भाई कुंवरपाल पुत्र सेवाराम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.