हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी के गोरखपुर में चौरीचौरा क्षेत्र के खैराबाद गांव के डूडी चौराहे पर बुधवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी (40) को गोली मार दी गई। पैर और हाथ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने खैराबाद के डूडी निवासी रतन लाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे। रुपये न लौटाने पर गांव के कुछ युवक अतुल को लेकर बुधवार को डूडी गांव आए थे। वहां दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। अतुल के सहयोगी महदेवा जंगल निवासी दुर्गेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गया। कहासुनी के दौरान किसी ...