लेनदेन के विवाद में रिश्तेदार ने अभद्रता की और धमकी दी
नोएडा, जून 1 -- नोएडा, संवाददाता। भंगेल गांव में रहने वाले पीड़ित ने अपने रिश्तेदार पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीपेश राय ने पुलिस को बताया कि वह भंगेल गांव में परिवार संग रहते हैं। वह नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार शुभम कुमार उनके ऊपर देनदारी बताता है, जबकि उनके ऊपर कोई उधारी नहीं है। वह पूरी रिश्तेदारी में बदनामी कर रहा है। शुभम आए दिन फोन कर अभद्रता करता है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामला रुपये के लेनदेन का है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.