बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर निवासी कदीम पुत्र जमील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे गांव मरगूबपुर गया हुआ था। आरोप है कि वहीं के रहने वाले शाहरुख, सलमान और साहिब पुत्रगण शाहिद ने पैसों के लेनदेन को लेकर उसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का ...