नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में महज 150 रुपये को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। तीनों किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद प्रोटेक्टिव कस्टडी में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पश्चिमी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 22 जून को तिलक नगर थाने में एक महिला ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उसके भाई को जांघ और पीठ पर चाकू मारा गया है। घायल पारस को तत्काल डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग मृतक की बहन हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं ...