प्रयागराज, अप्रैल 21 -- खीरी हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के चांद खमरिया गांव में सोमवार देर रात एक युवक की लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर, वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।चांद खमरिया गांव निवासी पारनाथ आदिवासी का बेटा 40 वर्षीय राजू आदिवासी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। राजू का अपने ही पट्टीदार कृष्णाकांत आदिवासी से पैसे का विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले राजू मुंबई से घर आया था। यह भी पढ़ें- दंपति की हत्या में बैंक्वेट हॉल संचालक समेत छह पर केस राजू सोमवार रात गांव के ही रामअवतार और श्यामजी के साथ सीकी गांव से बारात से लौट रहा था। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.