अंबेडकर नगर, मार्च 1 -- अम्बेडकरनगर। लेनदेन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौला निवासी सभाचन्द्र ने शिकायती पत्र में बताया कि गत दिवस रात्रि करीब 8 बजे वह प्राथमिक विद्यालय अमरौला के पास किराना की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामतेज व सचिन के द्वारा भूमि विवाद व लेनदेन को लेकर गाली गलौज शुरू कर दिया गया। दोनों ने लाठी डन्डे से उसकी पिटाई भी की। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को खत्म करने का भी आरोप पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया है। किराने की दुकान पर तोड़ फोड भी की गई। परिजनों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। शाम को फिर आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी। प्रभारी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.