गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर कारोबारी और उनके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिसाब करने के बहाने पहुंचे दबंगों ने दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर मोबाइल और नगदी छीनने का आरोप भी लगाया है। नंदग्राम निवासी कांति प्रसाद त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह खल-चूरी का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि दुकान के करीब 80 हजार रुपये लंबे समय से बकाया चल रहे थे। कई बार रकम मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे थे। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुकुल अपने बेटे अभिषेक और आठ-दस अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने पहले हिसाब करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद गाली-गलौज शुरू...