लेनदेन के विवाद में चचरे भाई को पीटकर मार डाला
सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर। महानगर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नवादा रोड पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार की रात 50 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में चचरे भाई की फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सना फट्टा भी बरामद किया है। थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव गांव जयपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र नवादा रोड पर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी पुष्पा और बच्चे चार दिन से गांव गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र ने अपने चचेरे भाई अनुज निवासी जड़ौदापांडा को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये लौटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात घर पर सुरेंद्र अकेला था तभी अनुज वहां पहुंच। पुलिस के मुताबिक, अनुज ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.